India Only Airport With 150 Direct Flights Delhi Igi Airport Global Connectivity International Routes 8249617
भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से 150 शहरों के लिए आराम से मिल जाती है सीधी उड़ानें! नाम नहीं जानते होंगे आप
क्या आप जानते हैं भारत के उस हवाई अड्डा के बारे में जहां से आपको सीधा 150 अलग शहरों के लिए सीधी फलाइट मिल सकती है. आइए जानते हैं इस खास एयरपोर्ट की कामयाबी के बारे में.
आज के दौर में लोग वक्त की बचत और आरामदायक सफर के लिए हवाई यात्रा को ज्यादा तर्जी दे रहे हैं. यही वजह है कि भारत में एयरपोर्ट सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और कनेक्टिविटी लगातार मजबूत बनाई जा रही है.
People are also watching
2/6
देश में एयरपोर्ट विकास पर खास फोकस
भारत सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटीज नए हवाई अड्डों के निर्माण के साथ पुराने एयरपोर्ट्स को आधुनिक बनाने पर काम कर रही हैं. इनमें बेहतर सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और ज्यादा उड़ानों के जरिए यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की कोशिश हो रही है.
3/6
सबसे आगे निकला ये एयरपोर्ट
इसी बीच दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश में खास पहचान बना चुका है. यह भारत का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है, जहां से यात्रियों को 150 अलग-अलग जगहों के लिए सीधी उड़ानें मिल जाती हैं.
4/6
150वां कनेक्शन कैसे जुड़ा
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली और बैंकॉक-डॉन मुआंग के बीच थाई एयरएशिया एक्स की सीधी उड़ान शुरू होने के बाद IGI एयरपोर्ट ने 150 गंतव्यों का आंकड़ा छू लिया. इससे अंतरराष्ट्रीय यात्राएं और आसान हो गई हैं.
5/6
एयरबस A330 से बढ़ी सुविधा
एयरबस A330 विमान के जरिए शुरू की गई इस उड़ान से बिजनेस और टूरिज्म दोनों क्षेत्रों को काफी फायदा हुआ है. यह नया रूट यात्रियों को ज्यादा विकल्प देता है और दिल्ली को वैश्विक एयर हब के रूप में मजबूत करता है.
6/6
भविष्य में और मजबूत होगा IGI का नेटवर्क
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में IGI एयरपोर्ट से और नए अंतरराष्ट्रीय रूट जुड़ेंगे. इससे न सिर्फ भारत की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि देश की वैश्विक पहुंच भी और मजबूत बनेगी. (Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.