Operation Ginger की कहानी
साल 2011 के जुलाई महीने में पाकिस्तान की कुख्यात 'बॉर्डर एक्शन टीम' ने कुपवाड़ा में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) के पास हुए एक अमानवीय हमले को अंजाम दिया था. इस हमले में 6 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. पाकिस्तानी सेना की टीम ने अपना असली चरित्र दिखाते हुए दो भारतीय सैनिकों के सिर काट लिए थे और अपने साथ ले गए थे. इसका बदला लेने के लिए इंडियन आर्मी ने 'ऑपरेशन जिंजर' चलाया था जिसे याद कर आज भी पाकिस्तानी फौज कांप जाती है. ये कहानी उसी Operation Ginger की है. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)