India Population Decreasing By Year 2080 Graph Go Down Know Reason Here
भारत में बढ़ती आबादी पर जल्द लगेगा ब्रेक! जानिए कब से गिरना शुरू हो जाएगा जनसंख्या का ग्राफ
भारत में तेजी से बढ़ती आबादी अपने उच्चतम स्तर पर आकर रुक जाएगी. जानें ऐसा कब होगा और इसके पीछे क्या कारण है? साथ ही जानेंगे जनसंख्या पर ब्रेक लगने से भविष्य पर क्या असर होगा.
अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या विशेषज्ञों और IASP के संयुक्त अध्ययन के मुताबिक, भारत की जनसंख्या साल 2080 के आसपास 1.8–1.9 अरब पर पहुंचकर स्थिर होने लगेगी. मतलब ग्रोथ की रफ्तार अपने आप धीमी पड़ जाएगी.
People are also watching
2/7
पॉपुलेशन की ग्रोथ नहीं रुकेगी, बस स्थिर होगी
इन सबसे मतलब ये नहीं हुआ कि बच्चे पैदा होना बंद हो जाएंगे. इसे समझें तो जितने लोग पैदा होंगे, उतने ही लोग मृत्यु दर में जुड़ेंगे. इसलिए कुल पॉपुलेशन एक जगह आकर ठहरने लगेगी.
3/7
TFR 3.5 से गिरकर 1.9 पर आ चुका है
2000 में जहां एक महिला औसतन 3.5 बच्चे पैदा करती थी. वहीं आज कुल प्रजनन दर 1.9 पर आ गई है, जो दिखाता है कि भारत दो बच्चों से भी नीचे की दिशा में बढ़ रहा है.
4/7
आबादी स्थिर होने से संसाधनों पर दबाव कम होगा
जनसंख्या के रुकने से पानी, खाद्यान्न, ऊर्जा, स्कूलों, अस्पतालों और रोजगार पर पड़ने वाला भारी प्रेशर धीरे-धीरे कम होगा. इन सबसे प्लानिंग आसान हो जाएगी.
5/7
वर्कफोर्स में गिरावट आने की आशंका
कम बच्चे पैदा होने का सीधा असर यह होगा कि आने वाले दशकों में युवा कम होंगे. जिससे वर्कफोर्स की कमी और आर्थिक गतिविधियों की गति प्रभावित हो सकती है.
6/7
कई देश पहले ही यह दौर देख चुके हैं
जापान, चीन, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में जनसंख्या स्थिर होने के बाद गिरावट शुरू हो गई. जिससे उन्हें नई पॉलिसियां और सामाजिक बदलाव अपनाने पड़े - भारत भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.
7/7
वर्किंग महिलाएं बदल रही हैं पॉपुलेशन ट्रेंड
जैसे-जैसे महिलाओं की शिक्षा, नौकरी और करियर प्राथमिकता बढ़ रही है. वैसे-वैसे शादी और बच्चे पैदा करने की उम्र आगे बढ़ रही है, जिससे पॉपुलेशन स्लो होने की प्रक्रिया तेज हो रही है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.