जंग के बीच भारत को मिली बड़ी उम्मीद
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा जंग शुरू होने से होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद कर दिया गया. ऐसे में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस बीच भारत को ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उम्मीद दिखी है. Vedanta Oil & Gas के मुताबिक, भारत मेंलगभग 300 अरब बैरल ऑयल इक्विवेलेंट (Hydrocarbon Resources) की संभावित क्षमता मौजूद है. इसे ब्लैक गोल्ड भी कहते हैं. अगर इन संसाधनों का बड़े पैमाने पर दोहन किया जाए, तो देश की आयात निर्भरता कम होने के साथ रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास को भी गति मिल सकती है.





