India Richest Politician Chandra Sekhar Pemmasani Networth Pm Modi 8353335
भारत का सबसे अमीर नेता कौन? PM मोदी से खास कनेक्शन, संपत्ति जान खुला रह जाएगा मुंह
India Richest Politician: भारत का सबसे अमीर नेता कौन है, उनके पास कितनी संपत्ति है? यह सब आपको इस खबर में बताएंगे. नेटवर्थ जानकर आपको तगड़ा झटका लगेगा.
डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी भारत के सबसे अमीर नेता बताए जाते हैं. उनकी संपत्ति करीब 5705 करोड़ रुपये बताई गई है, जो नेता को न केवल देश बल्कि मोदी 3.0 कैबिनेट में सबसे रईस बनाता है.
People are also watching
2/7
चंद्र शेखर पेम्मासानी ने किस सीट से चुनाव लड़ा था?
बता दें पेम्मासानी ने 2024 लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी. वह आंध्र प्रदेश की गुंटूर सीट से चुनाव लड़ते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर पहली बार संसद पहुंचे.
3/7
मोदी कैबिनेट में चंद्र शेखर पेम्मासानी क्या देखते?
वह तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं. चुनाव जीतने के बाद, उन्हें मोदी सरकार 3.0 में ग्रामीण विकास मंत्रालय और कम्युनिकेशंस मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS) की जिम्मेदारी मिली.
4/7
राजनीति में आने से पहले क्या करते थे पेम्मासानी?
राजनीति में आने से पहले पेम्मासानी डॉक्टर और बिजनेसमैन रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने संपत्ति देश में सबसे बड़ी है, जो उन्हें अलग पहचान देने में मदद करती.
5/7
जनता के बीच चंद्र शेखर पेम्मासानी की अच्छी छवि
चंद्र शेखर पेम्मासानी को एक शिक्षित, सफल और विकास पर ध्यान देने वाले नेता के रूप में देखा जाता है. जो अपने क्षेत्र में तेजी से काम करने के लिए जाने जाते हैं.
6/7
केंद्र सरकार में पेम्मासानी का रोल
ग्रामीण विकास और कम्युनिकेशन जैसे अहम मंत्रालयों में उनकी भूमिका सीधे तौर पर गांवों के विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने से जुड़ी हुई है.
7/7
क्यों हैं चर्चा में रहते हैं चंद्र शेखर पेम्मासानी
अपनी भारी-भरकम संपत्ति, पहली बार चुनाव जीतने के बाद ही मंत्री बनने और तेजी से बढ़ती राजनीतिक पहचान के कारण - पेम्मासानी इस समय देश की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नेताओं में से एक हैं. (Photo from Chandra Sekhar Pemmasani X)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.