India Richest Railway Station New Delhi Earn 3337 Crore Year 2024 8297074
ये है भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन! एक साल में कमाए इतने करोड़, नाम जानकर चौंक जाएंगे
भारतीय रेलवे के आंकड़ों में ये रेलवे स्टेशन देश का सबसे अमीर स्टेशन बना. 2023-24 में 3337 करोड़ की कमाई हुई. जानिए वजह क्या थी और टॉप-3 स्टेशनों में किनका नाम है?
भारत के बड़े और व्यस्त रेलवे स्टेशनों की बात आती है, तो दिमाग में CSMT मुंबई या हावड़ा जंक्शन का नाम आता है. लेकिन कमाई के मामले में असली सुपरस्टार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) है.
People are also watching
2/8
रेलवे के आंकड़ों ने खोल दिया सच
भारतीय रेलवे के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश की राजधानी का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन इस समय भारत का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन बन चुका है.
3/8
2023-24 में NDLS ने बनाया रिकॉर्ड
वित्त वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट में नई दिल्ली स्टेशन ने 3337 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व जुटाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है.
4/8
हावड़ा की कमाई से दोगुना आगे दिल्ली
कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर हावड़ा जंक्शन रहा, जिसकी कुल कमाई 1692 करोड़ रुपये रही, लेकिन नई दिल्ली की कमाई इससे लगभग दोगुनी निकल गई.
5/8
मुंबई का CSMT भी पीछे रह गया
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) भले ही सबसे मशहूर स्टेशनों में गिना जाता हो. लेकिन कमाई की रेस में वह नई दिल्ली स्टेशन से काफी पीछे रह गया.
6/8
भीड़ कम फिर भी कमाई ज्यादा
दिलचस्प बात यह है कि हावड़ा स्टेशन पर यात्रियों की संख्या 6.13 करोड़ है. नई दिल्ली स्टेशन पर 3.93 करोड़ यात्री ही आते हैं, फिर भी कमाई दिल्ली की ज्यादा है.
7/8
पार्सल-लॉजिस्टिक्स से भी मोटी कमाई
नई दिल्ली स्टेशन से व्यापारिक सामान और पार्सल का बड़ा आवागमन होता है. जिससे रेलवे को लॉजिस्टिक्स और पार्सल बुकिंग के जरिए भी भारी रेवेन्यू मिलता है.
8/8
ये चीजें भी कमाई का जरिया बनी
नई दिल्ली स्टेशन को वीवीआईपी लोकेशन का फायदा मिलता है, जहां स्टेशन परिसर, ट्रेनों पर विज्ञापन से करोड़ों की कमाई होती है. साथ ही दुकानों, फूड कोर्ट और पार्किंग फीस से भी रेलवे को अच्छा-खासा लगान मिलता है. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.