India Richest Temples And Their Net Worth Bharat Ke Sabse Ameer Mandir 8163498
सोने-चांदी से है लबालब! ये हैं भारत के सबसे अमीर मंदिर, नेटवर्थ देख हिल जाएगा दिमाग
India Richest Temples: भारत में हजारों मंदिर हैं. ये सिर्फ पूजा-पाठ और भक्ति के स्थान नहीं हैं, बल्कि कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जहां खूब पैसा बरसता है और देश के सबसे अमीर मंदिर है.
भारत में हजारों मंदिर हैं. इन्हें सिर्फ आराधना और भक्ति की जगह नहीं माना जाता हैं, बल्कि कई मदिरों पर तो जमकर धनवर्षा होती है. भक्त इन मंदिरों में खुलकर दान देते हैं, कोई कैश देता है, तो कोई सोना-चांदी चढ़ाता है.
People are also watching
2/6
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर
आंध्र प्रदेश के तिरुमला में मौजूद तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया के सबसे धनी धार्मिक जगहों में से एक माना जाता है. इस मंदिर की नेटवर्थ लगभग 3 लाख करोड़ रुपये हैं और सालभर की इनकम करीब 1,400 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है.
3/6
पद्मनाभस्वामी मंदिर
तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभस्वामी मंदिर भी देश के सबसे अमीर धार्मिक जगहों में शामिल हैं. इसकी टोटल नेटवर्थ 1.3 लाख करोड़ बताई जाती है. मंदिर में ज्वेलरी, हीरों, पुराने चांदी और पन्ना जैसे कीमती रत्नों से खजाना भरा है.
4/6
गुरुवायूर देवस्वम् मंदिर
गुरुवायूर देवस्वम् जो भगवान विष्णु का मंदिर है. मंदिर के पास 1,737 करोड़ रुपये में बैंक जमा और 271 एकड़ जमीन मौजूद है. इसके साथ ही मंदिर में बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और कीमती पत्थरों का खजाना मौजूद हैं.
5/6
वैष्णो देवी मंदिर
जम्मू में समुद्र तल से लगभग 5,200 फीट की ऊंचाई पर मौजूद वैष्णो देवी मंदिर के खजाना काफी हैं. साल 2000 से 2020 के बीच भक्तों ने यहां लगभग 1,800 किलो सोना, 4,700 किलो चांदी और 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश दान में दिया है.
6/6
शिर्डी साईं बाबा मंदिर
शिर्डी साईं बाबा मंदिर में हर रोज 25,000 से ज्यादा भक्त दर्शन के लिए आते है. जिससे मदिंर को हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मंदिर की कुल नेटवर्थ 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जाती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.