T20I सीरीज जीत के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने उतरीं. पहले ही मैच में कप्तान विराट कोहली टॉस हार गए और इंग्लैंड ने उन्हें बैटिंग का न्योता दिया. रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी. दोनों ने मुश्किल वक्त तो काट दिया लेकिन रोहित 42 बॉल में मात्र 28 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार बने.






