वर्ल्ड कप में पहला शतक और लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले जा रहे आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के 24वें मैच में जमकर हमला बोला. दोनों ने इस दौरान शानदार शतकीय पारी खेली.