team-india-twitter-bcci
इंदौर टी20 में सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद आज भारत का मुकाबला मेहमान श्रीलंका के साथ पुणे में होने वाला है। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही बढ़त बना चुकी हैं. गुवाहाटी का मैच बारिश की भेट चढ़ गया था. ऐसे में श्रीलंका की टीम किसी भी कीमत पर यहां से सीरीज नहीं जीत सकती है. भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मौके का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम में प्रयोग कर सकते हैं. आज के मैच में ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंग इलेवन.