वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया एक और बड़ा कीर्तिमान
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली. कैरेबियाई टीम को रौंदने के साथ ही टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा है.