मिशन सुदर्शन चक्र
भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. यह मिशन 2035 तक एक स्वदेशी, बहु-स्तरीय वायु एवं मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने का लक्ष्य रखता है. इससे दुश्मन के हवाई हमलों निष्क्रिय करने के साथ शक्तिशाली जवाबी हमले की क्षमता भी देश को मिलेगी. मिशन सुदर्शन चक्र की घोषणा PM मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में की थी. विस्तार से समझिए क्या है ये. (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक)