भारतीय सेना का नया बटालियन?
आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर भारत के हालिया सैन्य अभियानों तक ड्रोन ने साबित कर दिया है कि भविष्य की लड़ाई सिर्फ टैंक, तोप और लड़ाकू विमानों से नहीं जीती जाएगी. इसी बदलते युद्ध परिदृश्य को देखते हुए भारतीय सेना अब बड़े स्तर पर ड्रोन क्षमता विकसित करने में जुट गई है. भारतीय सेना अब न सिर्फ अलग ड्रोन यूनिट्स तैयार कर रही है, बल्कि हर सैनिक को ड्रोन ऑपरेशन की ट्रेनिंग देने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है. बाज बटालियन इसी का नतीजा है.