भारतीय सेना की डीप-स्ट्राइक युद्धक क्षमता
भारत की तीनों सेनाएं लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही हैं. इसी क्रम में भारतीय सेना भी अपनी लंबी दूरी की डीप-स्ट्राइक फायरपावर को बढ़ाने में जुटी हुई है. सेना की डीप-स्ट्राइक युद्धक क्षमता मुख्यतः आर्टिलरी की ताकत पर निर्भर करती है. आर्टिलरी में तोपें, लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट और क्रूज मिसाइलें भी शामिल हैं. अब सेना ब्रह्मोस जैसी क्रूज मिसाइलों के नीचे और तोपों के ऊपर की क्षमता वाले ऐसे हथियार शामिल करने जा रही है जिसकी रेंज में आधा पाकिस्तान होगा.