स्वदेशी कंपनी का चमत्कार
भारत का तटरेखा 11 हजार किलोमीटर से ज्यादा है. हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निगरानी के लिए नेवी और कोस्टगार्ड को करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. भारी-भरकम खर्च की ये चिंता जल्द दूर हो सकती है क्योंकि एक स्वदेशी कंपनी ने ऐसा ड्रोन विकसित करने में सफलता हासिल कर ली है जो बिना ईंधन के एक साल तक आसमान में रह सकता है.