टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने आधी रात को महाकुंभ में लगाई डुबकी, IPL 2025 ऑक्शन में रहे अनसोल्ड-PHOTOS
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय देश और दुनिया से तादाद में श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 144 साल बाद हो रहे इस महाकुंभ की शुरुआत पिछले महीने की 13 जनवरी को हुई थी और अब यह 26 फरवरी तक चलेगा. संगम नगरी प्रयागराज में जारी इस महाकुंभ में टीम इंडिया का एक गुमनाम खिलाड़ी भी पहुंचा जहां उन्होंने आधी रात को आस्था की डुबकी लगाई.






