दूनागिरी के हथियार और ताकत
45,000 करोड़ के प्रोजेक्ट 17A प्रोग्राम के तहत पांचवां स्टेल्थ फ्रिगेट, 'दूनागिरी', एक महीने के भीतर कमीशन होने की उम्मीद है. P-17A (या नीलगिरी-क्लास) प्लेटफॉर्म भारत के स्वदेशी युद्धपोत-निर्माण कार्यक्रम में एक बड़ा कदम हैं, जिनमें लगभग 75% स्वदेशी सामग्री और उन्नत हथियार, सेंसर और निगरानी प्रणालियां हैं. ये फ्रिगेट ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों, बराक-8 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, एमएफ-स्टार निगरानी रडार और पनडुब्बी-रोधी युद्ध क्षमताओं से लैस हैं. 149-मीटर लंबे पोत का विस्थापन 6,670 टन है, ये 28 समुद्री मील तक की गति से चलते हैं और 225 कर्मियों का चालक दल ले जा सकते हैं.