अभी तक भारत नहीं खेला फीफा वर्ल्ड कप
फुटबॉल को दुनिया का सबसे ज्यादा पसंदीदा खेल माना जाता है. इस खेल में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट हों या क्लब फुटबॉल या फिर लीग मैच. फैन्स में इसकी दीवानगी देखते बनती है. भारत में भी फुटबॉल को पसंद करने वाले खूब लोग रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भारत कभी इस टूर्नामेंट में नहीं खेला है. समय-समय पर भारतीय मूल के कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में खेलते रहे हैं. इस बार भी भारतीय मूल के 4 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं. (तस्वीर: FIFA से)