त्योहारों पर भीड़ से राहत देने की तैयारी
त्योहारी सीजन में जब यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, तो ट्रेन में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसी समस्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने नौ जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ते हुए यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगी ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो.