रेलवे का स्पेशल कोच
इंटरनेट पर इन दिनों भारतीय रेलवे के एक स्पेशल कोच की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रही हैं. पहला वीडियो ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच का है, इसे एक कपल के लिए हनीमून रूम में तब्दील कर दिया गया था. दूसरा वीडियो ‘सैलून कोच’ का (Saloon Coaches) का है. इसमें चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक के साथ पूजा-पाठ चल रहा है. ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच यानी AC टियर 1 के बारे में ज्यादातर लोग जानते ही होंगे. लेकिन, सैलून कोच नया शब्द है. इसलिए लोग इसे इंटरनेट पर सर्च भी कर रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या होते हैं सैलून कोच?





