रेलवे ने बढ़ा दिया किराया
भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे लंबा ट्रेन नेटवर्क है. हर रोज करोड़ों यात्रा ट्रेन में सफर करते हैं. अपना आमदनी बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर को मेंटेन करने के लिए रेलवे समय-समय पर किराये में इजाफा भी करता है. रेलवे ने साल खत्म होने से पहले ही दूसरी बार ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है. नए रेट 26 दिसंबर 2025 से लागू हो रहे हैं. हालांकि, किराया मामूली बढ़ाया गया है. लेकिन, लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह 5 से 50 रुपये महंगा होगा.