Indian Railway Will Start New Train To China Border Army Soldier Get Helps 8335117
भारत से चीन के लिए चलेगी ट्रेन! आम लोगों के साथ सेना के जवानों को भी होगा फायदा, जानिए पूरा प्लान
बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट से भारतीय रेल हिमालय पार कर चीन सीमा तक पहुंचेगी. आइए इस खबर में जानते हैं इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के पीछे भारत की क्या वजह है?
भारत अब एक ऐसी रेलवे लाइन बनाने की तैयारी कर रहा है, जो सीधे चीन की सीमा तक पहुंचेगी. यह रेलमार्ग बनने के बाद लद्दाख तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा और सीमावर्ती इलाकों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
People are also watching
2/8
प्रोजेक्ट में 1.31 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन को इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस रेललाइन पर करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. हालांकि, इसके पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश और लद्दाख दोनों क्षेत्रों के विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
3/8
दिल्ली से लेह का सफर आधा रह जाएगा
अभी दिल्ली से लेह पहुंचने में करीब 40 घंटे लगते हैं, लेकिन इस रेललाइन के बनने के बाद यह सफर लगभग 20 घंटे में पूरा हो सकेगा. इससे यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी और पर्यटन को भी काफी फायदा मिलेगा.
4/8
489 किलोमीटर लंबी होगी पूरी रेललाइन
उत्तरी रेलवे द्वारा किए गए अंतिम सर्वे के अनुसार, यह रेलमार्ग करीब 489 किलोमीटर लंबा होगा. यह लाइन बिलासपुर से शुरू होकर मनाली के रास्ते लेह तक जाएगी और रास्ते में कई दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ेगी.
5/8
270 किलोमीटर हिस्सा सुरंगों से गुजरेगा
इस परियोजना का लगभग 55% हिस्सा यानी करीब 270 किलोमीटर सुरंगों के भीतर से गुजरेगा. पूरी लाइन में 62 सुरंगें और 116 बड़े पुल बनाए जाएंगे. यह इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण लेकिन ऐतिहासिक प्रोजेक्ट होगा.
6/8
ट्रेन की रफ्तार - 100 किलोमीटर प्रति घंटा
प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार, इस रेलमार्ग पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी. इतनी ऊंचाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद इतनी गति बनाए रखना आधुनिक तकनीक का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है.
7/8
बिलासपुर से लेह के बीच बनेंगे 40 स्टेशन
इस पूरे रेलमार्ग पर करीब 40 रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना है. इससे रास्ते में पड़ने वाले कई छोटे शहरों और गांवों को भी रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का मौका मिलेगा.
8/8
टेंगला बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन
इस रेलमार्ग पर टेंगला स्टेशन को समुद्र तल से करीब 5,359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाएगा. इसके बनने के बाद यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बन जाएगा. (Photo from Freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.