AC कोच से गायब हुआ करोड़ों का सामान, RTI में बड़ा खुलासा
आपने ट्रेन से कभी सफर किया होगा, तो देखा होगा कि AC कोच में यात्रियों को दो बेडशीट, एक तकिया, तकिया कवर, कंबल और एक फेस टॉवल वाला बेडरोल दिया जाता है. लेकिन RTI ने एक रिपोर्ट में बताया है कि जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच 1.27 करोड़ से ज्यादा लिनेन आइटम चोरी हो गए. कोविड-19 के बाद बेडरोल सेवा दोबारा शुरू होने के बाद चोरी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई.





