अपग्रेडेशन के काम के चलते ट्रेनें रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले डोंगरगढ़ सेक्शन में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रेलवे द्वारा नॉन-इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन का कार्य किया जाना है. इस तकनीकी कार्य के कारण 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच ट्रेनों का परिचालन भारी रूप से प्रभावित रहेगा.