Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी: स्लीपर और AC कोच में वेटिंग टिकट के लिए रेलवे ने लिया ऐतिहासिक फैसला, जानकर झूम उठेंगे यात्री

Indian Railways Waiting List Rule: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. अब स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट वालों को भी मिलेगा नया तोहफा. रेलवे ने ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे यात्रियों की परेशानी काफी कम होगी.

By Md. Raja Alam | Updated: November 2, 2025 7:22 PM IST

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी क्या है?

भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब हर ट्रेन की सभी कैटेगरी जैसे AC1, AC2, AC3, स्लीपर और चेयर कार में केवल 25% तक ही वेटिंग टिकट जारी किए जाएंगे. इस फैसले से यात्रियों को कन्फर्म टिकट न मिलने की अनिश्चितता से राहत मिलेगी.

रेलवे ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 20%-25% वेटिंग टिकट आमतौर पर यात्रा से पहले कन्फर्म हो जाते हैं. पहले ज्यादा वेटिंग टिकट जारी होने से लोग रिजर्व कोच में भी चढ़ जाते थे जिससे ट्रेन में भीड़ बढ़ जाती थी. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए यह नियम लागू किया गया है.

Advertisement

नया नियम किस तरह काम करेगा?

नई पॉलिसी के तहत हर जोनल रेलवे को बुकिंग और कैंसिलेशन के पैटर्न के आधार पर वेटिंग टिकट की सीमा तय करनी होगी. इसका उद्देश्य यात्रियों को ज्यादा सहज और भरोसेमंद टिकटिंग अनुभव देना है. अब कोई भी ट्रेन बेमतलब की वेटिंग लिस्ट से नहीं भरेगी.

पहले क्या होता था?

जनवरी 2013 के नियमों के अनुसार AC1 में 30, AC2 में 100, AC3 में 300 और स्लीपर में 400 तक वेटिंग टिकट जारी किए जाते थे. इससे कई बार यात्रियों की संख्या कन्फर्म टिकट से ज्यादा हो जाती थी और ट्रेनों में अफरा-तफरी मच जाती थी.

Advertisement

'उपलब्ध बर्थ' का मतलब क्या है?

'उपलब्ध बर्थ' वे सीटें होती हैं जो सभी कोटा जैसे सीनियर सिटीजन, महिलाएं और दिव्यांगों के लिए सीटें रिजर्व करने के बाद बचती हैं. अब इन सीटों की कुल संख्या का सिर्फ 25% ही वेटिंग टिकट के रूप में जारी किया जाएगा ताकि सिस्टम संतुलित रहे.

त्योहारों के मौसम में कैसे मिलेगी राहत?

अक्सर दिवाली या छठ जैसे पीक सीजन में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती थी. नए नियम से इस भीड़ और भ्रम की स्थिति में काफी कमी आएगी और लोगों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी.

क्या यह सभी टिकटों पर लागू होगा?

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह नियम तत्काल और रिमोट लोकेशन बुकिंग पर भी लागू होगा. हालांकि रियायती किराये या सरकारी वारंट पर जारी टिकटों को इससे बाहर रखा गया है ताकि सरकारी यात्राएं प्रभावित न हों.

कब से लागू होगा नया सिस्टम?

पश्चिम रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक CRIS यानी सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रहा है. जैसे ही तकनीकी अपडेट पूरा होगा, नया नियम पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा जिससे यात्रियों को जल्द राहत मिलेगी.