Indian Railways: अक्सर देखा जाता है कि कई ट्रेनों को स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आने से पहले आउटर सिग्नल पर रोक दिया जाता है. ऐसे में क्या कभी आपके दिमाग में ये सवाल आया है ऐसा क्यों किया जाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में यहां.
1/7
भारतीय रेलवे
भारत में ट्रेन से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं. ज्यादातर लोग ट्रेन को इसलिए चुनते हैं क्योंकि यह सस्ता, सुविधाजनक और लंबी दूरी के लिए आरामदायक यात्रा का सबसे अच्छा ऑप्शन है.
2/7
आउटर पर क्यों रोकी जाती हैं ट्रेनें
Indian Railways rule
3/7
प्लेटफॉर्म खाली होने पर भी ट्रेन क्यों रुकती है?
लोग अक्सर सोचते हैं कि जब स्टेशन पर कई प्लेटफॉर्म खाली होते हैं तो ट्रेन आउटर पर क्यों रुकती है. इसका कारण यह है कि हर ट्रेन के लिए एक तय प्लेटफॉर्म होता है.
4/7
एक निश्चित प्लेटफॉर्म
रेलवे संचालन में हर ट्रेन के लिए पहले से एक प्लेटफॉर्म तय किया जाता है. ट्रेन को उसी प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है, ताकि यात्रियों को किसी तरह के दिक्कत का सामना ना करना पड़े.
5/7
ट्रेन को इंतजार करना पड़ता है
अगर किसी ट्रेन का निर्धारित प्लेटफॉर्म पहले से किसी दूसरी ट्रेन के कब्जे में है, तो नई आने वाली ट्रेन को आउटर पर रोक दिया जाता है. यह तब तक रुकती है जब तक प्लेटफॉर्म खाली नहीं हो जाता.
6/7
दूसरे प्लेटफॉर्म खाली होने पर
कई बार अन्य प्लेटफॉर्म खाली होते हैं, लेकिन ट्रेन को वहां नहीं लाया जाता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अचानक प्लेटफॉर्म बदलने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है और रेलवे संचालन में भी बाधा आ सकती है।
7/7
रेलवे का नियम
ट्रेन को आउटर पर रोकना रेलवे की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है. इससे ट्रेनों की आवाजाही नियंत्रित रहती है, टकराव का खतरा कम होता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.