भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक सफलताओं से भरा रहा साल 2024
टी20 वर्ल्ड कप जीत के अलावा आधा दर्जन ओलंपिक पदक और दो शतरंज विश्व चैंपियन. वर्ष 2024 ने भारतीय खेल प्रशंसकों को जश्न मनाने के कई मौके दिए जिससे खेलों की दुनिया में देश का भविष्य उज्जवल नजर आता है. यूं तो वर्ष 2024 ने भारतीय खेलों में कुछ यादगार पल जोड़े लेकिन जिन तारीखों को याद किया जाएगा उनमें 29 जून के अलावा 30 जुलाई और 12 दिसंबर तथा 28 दिसंबर शामिल हैं.