Indian Team Asia Cup 2025 Full Schedule Venue Opponent Suryakumar Yadav 8061457
ASIA CUP 2025 में कैसा है भारतीय टीम का शेड्यूल, जानें कब और किससे होगा मुकाबला; देखें पूरी डिटेल
एशिया कप-2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. टीम इंडिया 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. आइए जानते हैं कि ग्रुप-ए में भारतीय टीम के मुकाबले कब-कब होंगे.
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपने सफर की शुरुआत यूएई के खिलाफ करेगी. वहीं लीग स्टेज में उसका सामना पाकिस्तान और ओमान से होगा. जिसके बाद सुपर-4 में क्वालीफाई करने के बाद भारतीय टीम की असली परीक्षा होगी.
People are also watching
2/6
पहला मैच, भारत बनाम यूएई
भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप-ए का पहला मैच खेला जाएगा. टी20 इतिहास में दोनों देशों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है. जिसमें भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी.
3/6
दूसरा मैच, भारत बनाम पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का छठा मैच आयोजित होगा. इस हाईवोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें हैं. भारत ने साल 2007 से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ कुल 13 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें नौ जीते. वहीं 3 मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. एक मुकाबला टाई रहा.
4/6
तीसरा मैच, भारत बनाम ओमान
19 सितंबर को टीम इंडिया ग्रुप-ए का अपना आखिरी मैच ओमान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलेगी. दोनों के बीच अबतक एक भी टी20 मैच नहीं खेला गया है.
5/6
सुपर -4 में जगह बनाने पर इनसे होंगे मैच
भारत के सुपर-4 में जगह बनाने पर अपनी ग्रुप की एक टीम और ग्रुप बी से क्वालीफाई करने वाली टीमों से मैच होंगे. सुपर-4 की टॉप-2 टीमें सीधे फाइनल में जगह बना लेती हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.