रेलवे की खास बोगी
भारतीय रेलवे की व्यवस्था जितनी विशाल है, उसके नियम भी उतने ही दिलचस्प हैं. अक्सर आपने ट्रेन के सबसे आगे या पीछे वाले हिस्से में एक ऐसा डिब्बा देखा होगा जो बाहर से तो सामान्य दिखता है, लेकिन उसमें आम यात्रियों की भीड़ नहीं होती. इस बोगी को SLR कहा जाता है, जिसमें कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आप पैर नहीं रख सकते.