भारत की सबसे बड़ी जेल कौन सी?
दिल्ली के पश्चिमी छोर पर स्थित तिहाड़ जेल न केवल भारत की सबसे बड़ी, बल्कि सबसे चर्चित जेलों में गिनी जाती है. यह विशाल जेल परिसर लगभग 400 एकड़ में फैला है, जो इसे किसी छोटे शहर की तरह बनाता है. इसकी दीवारों के भीतर हजारों कैदी एक साथ रहते हैं, और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है.