भारत के दोस्त को मिला बड़ा खजाना
भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक जापान के दक्षिण में प्रशांत महासागर की गहराइयों में वैज्ञानिकों को सोने का एक ऐसा अनोखा भंडार मिला है. यह खोज समुद्र के नीचे एक सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्र (Hydrothermal Field) में हुई है. यहां धरती के अंदर से निकलने वाला बेहद गर्म और खनिजों से भरा पानी समुद्र की सतह पर ऊंचे-ऊंचे खंभे (Chimneys) और चट्टानें बना रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस सोने को वापस निकाला जा सकता है?





