प्राकृतिक विविधताओं का देश है भारत
भारत प्राकृतिक विविधताओं का देश है. यहां नदी-पहाड़-समंदर-रेगिस्तान-जंगल-दलदल सबकुछ है. भारत दुनिया की कुछ सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं का घर भी है. दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों वाली हिमालय पर्वत श्रृंखला भी भारत में ही है. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में हिमालय से भी पुरानी पर्वत श्रृंखलाएं हैं. कुछ की उम्र को 3 अरब साल से भी ज्यादा है.