Indresh Upadhyay Wedding Photos Katha Vachak Indresh Upadhyay Ties The Knot With Shipra First Wedding Picture Goes Viral Know Who The Bride Is 8216315
Indresh Upadhyay Wedding: शादी के बंधन में बंधे कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, सामने आई पहली तस्वीर- जानिये कौन हैं दुल्हन
Indresh Upadhyay Wedding Photo: जयपुर के ताज होटल में इंद्रेश उपाध्याय ने हरियाणा की रहने वाली शिप्रा के साथ सात फेरे लिये. शादी समारोह में कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की.
Indresh Upadhyay Wedding Photos: देश के जाने माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गये. इंद्रेश उपाध्याय ने जयपुर में शिप्रा के साथ सात फेरे लिये. आमेर के ताज होटल में शादी की रस्में पूरी हुईं.
People are also watching
2/8
वैदिक रीति-रिवाज से लिये फेरे
इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने वैदिक रीति-रिवाज से लिए सात फेरे लिये. विवा का मंडप तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया था.
3/8
कई गणमान्य व्यक्तियों ने की शिरकत
शादी में देशभर से गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की. मंडप में उनके ठीक पीछे उनके माता-पिता के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बैठे थे.
4/8
कुमार विश्वास भी नजर आए
धीरेंद्र शास्त्री के अलावा, कवि कुमार विश्वास भी शादी समारोह में नजर आए. इनके अलावा देश के कई और दिग्गज कथावाचक, संतों ने भी समारोह में शिरकत की.
5/8
शादी की पहली तस्वीर आई सामने
शादी की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और उनकी पत्नी शिप्रा बहुत खुश और सुंदर लग रहे हैं.
6/8
शादी के परिधान में जच रहे इंद्रेश उपाध्याय
इंद्रेश उपाध्याय हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी और पारंपरिक पगड़ी में सजे हैं. गले में भारी पारंपरिक मालाएं और आभूषण उनकी सज्जा को शाही लुक दे रही हैं. वहीं, दुल्हन बनी शिप्रा सुनहरे गोल्डन रंग के भारी परिधान में काफी खूबसूरत लग रही हैं.
7/8
कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी शिप्रा?
अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज की पत्नी शिप्रा आखिर हैं कौन? अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी शिप्रा हरियाणा की रहने वाली हैं.
8/8
अमृतसर में रहता है शिप्रा का परिवार!
बताया जा रहा है कि शिप्रा के पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर रह चुके हैं. वर्तमान में उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में निवास कर रहा है. (सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से ली गई हैं.)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.