सभ्यता के खत्म होने की नई वजह सामने आई
सिंधु घाटी सभ्यता के खत्म होने को लेकर लंबे समय से कई तरह की बातें कही जाती रही हैं. कभी बाढ़ तो कभी युद्ध को इसके पीछे की बड़ी वजह माना गया. लेकिन नई वैज्ञानिक रिसर्च इन पुरानी बातों को चुनौती देती है. रिसर्च के मुताबिक, इस सभ्यता का अंत किसी एक बड़ी घटना से नहीं हुआ था. इसके पीछे लंबे समय तक चलने वाले पर्यावरण और समाज से जुड़े बदलावों की भूमिका रही. यानी यह सभ्यता धीरे-धीरे कमजोर हुई.