इन दिनों IPL में जलवा बिखेर रहे शुभमन गिल
टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं. गुजरात टाइटन्स (GT) के इस कप्तान ने हाल ही में अपनी इस टीम की ओर से सबसे पहले 100 छक्के जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह इस सीजन अब तक खेली 10 पारियों में 462 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे पायदान पर खड़े हैं.





