Instagram Influencer Sold Piece Of Brick For Rs 2000 Young Boy Brain Shocked Marketing World Google Trends Instagram Influencer Ne 2000 Rupay Me Bech Diya Eent Ka Tukda 8264041
2000 रुपये में बेच डाला ईंट का टुकड़ा, लड़के की बात सुनकर इंप्रेस हो गया बंदा
यकीन करना मुश्किल होगा मगर एक लड़के सचमुच ईंट के महज एक टुकड़े को 2000 रुपये में बेच दिया. लड़के का वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें एक लड़के ने साधारण से ईंट के टुकड़े को गजब का दिमाग लगाकर रिकॉर्ड 2000 रुपये में बेच दिया.
People are also watching
2/10
यूजफुल गैजेट में बदल दिया
लड़के ने पहले एक पत्थर को बेचकर सुर्खियां बटोरी थीं. अबकी बार उसने ईंट के टुकड़े को ऊंची कीमत में बेचने का प्लान बनाया. इसके लिए एक ईंट का टुकड़ा लेकर आया और इसे एक यूजफुल गैजेट में बदल दिया.
3/10
भट्टे से उठाकर लाया ईंट
लड़के ने सबसे पहले ईंट के भट्ठे से एक सामान्य ईंट का टुकड़ा चुना. वीडियो में दिखाया गया है कि वह भट्टे पर जाकर ईंट उठाता है और उसकी मजबूती जांचता है, जो उसके विचार की पहली कड़ी बनी.
4/10
ईंट में फिट किया स्पीकर
इसके बाद ईंट को काटकर अंदर स्पीकर फिट किया गया. इसके लिए ग्राइंडर से ईंट काटी जाती है और फिर स्पीकर फिट किया जाता है. इसपर पेंट भी किया जाता है.
5/10
दिमाग का गजब इनोवेशन
मजेदार है लड़के ने सबकुछ घरेलू औजारों का इस्तेमाल करके किया, जो उसके दिमाग का गजब इनोवेशन दिखाता है. ईंट पर बकायदा अंग्रेजी में BEAT लिखा जाता है.
6/10
लग्जरी बैग में किया पैक
ईंट को स्पीकर बदलने के बाद इसे इसे एक लग्जरी बैग में रखा जाता है. अब बारी आती है कि ईंट के टुकड़े को ऊंची से ऊंची कीमत पर किस तरह बेचा जाए.
7/10
दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचा
लड़का अब ईंट को पोर्टेबल स्पीकर बनाकर दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसे व्यस्त बाजार में पहुंचा. वह लोगों को ईंट दिखाकर उसकी खासियत बताता है, लेकिन शुरुआत में चुनौतियां आईं.
8/10
लड़के ने नहीं मारी हार
लोगों ने पहले ईंट को देखकर हंसी उड़ाई या इग्नोर किया. तस्वीरों में कई राहगीर मजाक बनाते या दूर जाते दिखते हैं, लेकिन लड़के ने हार नहीं मानी और डेमो देते रहा.
9/10
2000 रुपये में हुआ सौदा
आखिरकार एक युवक ने रुचि दिखाई और 2000 रुपये में सौदा तय हुआ. वीडियो में पैसे का लेन-देन और खरीदार की खुशी साफ नजर आती है, जो सफलता का प्रमाण है.
10/10
ईंट बेचकर छा गया लड़का
अब एक ईंट के टुकड़े में थोड़ा सा बदलाव करके और गजब की मार्केटिंग स्किल के दम पर 2000 रुपये कमाने वाले इस लड़के के चर्चा पर हर तरफ हो रही है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.