1 मार्च से बदल रहा वॉट्सऐप के इस्तेमाल का रूल
आज के समय में हर कोई इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करता है. 140 करोड़ की आबादी वाले हिंदुस्तान में सोशल मैसेजिंग ऐप ‘WhatsApp’ के 85 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं. वॉट्सऐप हमारे पर्सनल, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, फोटो-वीडियो शेयरिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहद अहम ऐप बन चुका है. अगर इंटरनेट की वजह से कुछ देर के लिए वॉट्सऐप काम करना बंद कर दे या मैसेज डिलीवर न हो, तो हम परेशान हो जाते हैं. लेकिन, 1 मार्च से कुछ लोगों के मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप काम करना बंद हो जाएगा. अगर आप वॉट्सऐप के डेस्कटॉप वर्जन का इस्तेमाल ऑफिस के कामों के लिए करते हैं, तब आपको हर घंटे लॉगआउट होना होगा. नए नियम 1 मार्च 2026 से लागू होने जा रहे हैं.