इंसुलिन प्लांट है मददगार-
डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, जो शरीर को अंदर से कमजोर बनाती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाकर अन्य बीमारियों को जन्म देती है. हालांकि, प्रकृति ने जड़ी बूटियों और पेड़-पौधे के रूप में कई उपाय दिए हैं, जिनके सेवन से डायबिटीज में राहत मिल सकती है, ऐसे ही एक खास पौधे का नाम इंसुलिन प्लांट है, जिसे घर पर आसानी से उगाया जा सकता है. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में इंसुलिन प्लांट मददगार माना जाता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है