अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
आज यानी के 8 मार्च को पूरे देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. भारत में कई ऐसे महिला खिलाड़ी हैं, जो अपनी मेहनत और प्रदर्शन से करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनीं हैं और कई लड़कियों को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया हैं. इन खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान मिताली राज से लेकर पीवी सिंधु और एमसी मैरीकॉम जैसे दिग्गज शामिल हैं.