Iphone 17 Price In Pakistan Social Media Post Created A Stir Know Full Details In Hindi 8090871
पाकिस्तान में iPhone 17 की रेट छूं रहा है आसमान, खरीदने के लिए बेचनी पड़ सकती है जमीन-जायदाद...जानिए कितनी है कीमत?
Pakistan iPhone 17 Price: एप्पल का नया iPhone 17 भारत में लॉन्च होते ही सुर्खियों में है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इसकी आसमान छूती कीमतों से बवाल मचा हुआ है. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे है.
एप्पल का नया iPhone 17 भारत में लॉन्च होते ही सुर्खियों में है. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में लोग लंबी कतारों में खड़े होकर इसे खरीद रहे हैं. वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इसकी आसमान छूती कीमतें बवाल मचा हुआ है.
People are also watching
2/7
आम आदमी की पहुंच से हुआ बाहर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान में iPhone 17 की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं. प्राइस टैग देखकर लोग हैरान हैं और कई इसे मजाक बनाकर शेयर कर रहे हैं.
3/7
पाकिस्तान में iPhone 17 की कीमत
वायरल पोस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में iPhone 17 की कीमत PKR 3.65 लाख से PKR 5.74 लाख तक बताई गई है. भारतीय रुपए में यह करीब 1.14 लाख से 1.79 लाख रुपये है. खासकर Pro Max मॉडल ने सबको चौंका दिया है.
4/7
iPhone 17 Pro Max
जानकारी के अनुसार, iPhone 17 Pro Max पाकिस्तान में लगभग PKR 5.74 लाख (₹1.79 लाख) का है. वहीं iPhone Air की कीमत PKR 4.83 लाख (₹1.51 लाख) और iPhone 17 Pro करीब PKR 5.31 लाख (₹1.66 लाख) तक पहुंच गई है.
5/7
Apple की वेबसाइट पर अलग हैं कीमतें
Apple पाकिस्तान की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमतें थोड़ी अलग नजर आती हैं. वहां iPhone 17 PKR 3.25 लाख (₹1.01 लाख) से शुरू होकर PKR 4.45 लाख (₹1.35 लाख) तक बिक रहा है. Pro मॉडल की कीमत PKR 7.48 लाख (₹2.34 लाख) तक बताई गई है.
6/7
भारत में सस्ती हैं कीमतें
भारत की बात करें तो यहां iPhone 17 की कीमतें वहां की तुलना में थोड़ी कम हैं, iPhone 17 ₹82,900 से शुरू होता है और ₹1,02,900 तक जाता है. वहीं Pro Max का 2TB मॉडल ₹2,29,900 में उपलब्ध है, जो पाकिस्तान की तुलना में सस्ता है.
7/7
फोन नहीं फ्लैट की कीमत
लोगों का मानना है कि पाकिस्तान में महंगे दामों की वजह भारी टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी है. कुछ ने सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया कि यह फोन नहीं बल्कि फ्लैट की कीमत है. वहीं कई लोगों ने चीन और अमेरिका की कीमतों से तुलना शुरू कर दी. कीमतों के बावजूद iPhone 17 अपने नए फीचर्स और रंगों के कारण युवाओं के बीच अलग डर, मिही क्रेज में है.टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए यह फोन अब भी खास बना हुआ है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.