pat-cummins
IPL 2020 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. लीग की सभी 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने-अपने पसंद के खिलाड़ी चुने. नीलामी में 338 खिलाड़ी थे. कई खिलाड़ियों की उम्मीद से अधिक कीमत लगी तो कइयों को कोई खरीददार नहीं मिले. नीलामी के दिन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग ऑलराउंडर पैट कमिंस (Pat Cummins), जिन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने रिकॉर्ड 15.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा.