चेन्नई की 8 मैचों में छठी हार
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा (नाबाद 76) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 68) के बीच दूसरे विकेट के लिए मात्र 54 गेंदों पर हुई 114 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से धूल चटा दी.