दिल्ली कैपिटल्स नीलामी में इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट
दिल्ली कैपिटल्स (DC) केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल स्टार्क और अन्य जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद एक मजबूत कोर के साथ आईपीएल 2026 की मिनी-नीलामी में उतरेगी. हालांकि, फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अन्य खिलाड़ियों को रिलीज करने से उसका टॉप ऑर्डर में जगह खाली हो गया है. नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.8 करोड़ रुपये की राशि होगी और उसके पास अपने आठ स्लॉट (5 विदेशी) को भरने का मौका होगा. आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की नजरें इन 4 खिलाड़ियों पर रहने वाली है.