बांग्लादेश में हावी हो रहा है कट्टरपंथ
बांग्लादेश में शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटाने के बाद मोहम्मन यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार में कट्टरपंथी ताकतें हावी हैं और उसके चलते भारत का वहां खूब विरोध हो रहा है. इतना ही नहीं बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हिंसा हो रही है. वहां के एक हिंदू युवक दीपू दास को चरमपंथियों ने जलाकर मार दिया, जबकि और अन्य कई दूसरे हिंदुओं पर भी जानलेवा हमले हुए हैं.