IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी और टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. हालांकि बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है. लेकिन इतना तो यह है कि इस बार का सीजन पहले से काफी अलग होगा.
People are also watching
2/7
IPL 2026 में होंगे आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा मैच खेले जाएंगे. आईपीएल के इतिहास में इतने मुकाबले कभी नहीं हुए. साल 2022 में आईपीएल में टीमों की संख्या 8 से बढ़कर 10 हुई थीं. इसके बाद मैचों की संख्या 74 हो गई थी. आईपीएल में जब 8 टीमें होती थीं तो 64 मैच खेले जाते थे.
3/7
इस बार शेड्यूल को थोड़ा बैलेंस किया जाएगा
आईपीएल के शेड्यूल को थोड़ा बैलेंस किया जाएगा. आईपीएल में जब 10 टीमें हुईं तो इन्हें पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप में बांट दिया गया. इसमें टीमें अपने ग्रुप की चार टीमों से दो बार खेल रही थीं. वहीं दूसरे ग्रुप में एक टीम से दो बार और बाकी चार टीमों से एक-एक बार ही खेल रही थीं. ऐसा करने से सभी टीमों के कुल मैच 14 ही हो रहे थे.
4/7
इस बार आईपीएल के शेड्यूल में किया जाएगा क्या बदलाव
आईपीएल 2026 में टीमें अपने ग्रुप की टीमों से तो दो बार ही खेलेंगी. लेकिन दूसरे ग्रुप में एक के बजाय दो टीमों से दो बार खेलेंगी. और बाकी तीन टीमों से एक-एक उसका मुकाबला होगा.
5/7
टीमों के मुकाबले और बाकी मुकाबलों में होगा इजाफा
अभी तक आईपीएल में एक टीम के जो 14 मैच होते थे. लीग स्टेज में उनके मुकाबले बढ़कर 16 हो जाएंगे. यानी कुल मैच भी बढ़कर 74 से 84 हो जाएंगे. लीग स्टेज में कुल 80 मैच होंगे. उसके बाद क्वॉलिफायर-1, एलिमिनेटर, क्वॉलिफायर-2 और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा.
6/7
इन टीमों के होंगे एक से ज्यादा घरेलू मैदान
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार भी दो मैदानों पर खेलेगी. जयपुर के साथ ही उसका एक घरेलू मैदान गुवाहाटी होगी. टीम के कप्तान रियान पराग असम के रहने वाले हैं. और यहां टीम का अच्छा फैन बेस है. पिछली बार के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पांच मैच एम. चिन्नास्वामी मैदान पर खेलेगी वहीं दो मैच रायपुर के वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर खेले जाएंगे. वहीं पंजाब किंग्स भी अपने कुछ मैच धर्मशाला में खेल सकती है.
7/7
कब आएगा आईपीएल 2026 का शेड्यूल
आईपीएल 2026 का आधिकारिक शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है. खबर है कि बीसीसीआई आईपीएल शेड्यूल को दो चरणों में जारी करेगा. 12 मार्च तक बोर्ड पहले 15-20 दिनों के लिए शेड्यूल जारी कर सकता है. बाकी शेड्यूल तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख आने के बाद जारी किया जाएगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.