IPL में 8वीं बार गोल्डन डक का शिकार बने विराट
IPL में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मुंबई इंडियन्स (MI) के खिलाफ अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. वह दीपक चाहर का शिकार बने. उनके आईपीएल करियर में यह 8वां मौका था, जब वह अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट यानी गोल्डन डक का शिकार बने.





