IPL में फ्लॉप सीजन को भुलाने के लिए फ्रांस पहुंचे हार्दिक पांड्या
आईपीएल का 19वां सीजन खत्म करने के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग फ्रांस पहुंच गए हैं. पांड्या इस सीजन के खराब प्रदर्शन को भुलाने के मकसद से यहां छुट्टियां बिताने पहुंचे हैं ताकि वह खुद को फिर से ऊर्जा से भर पाएं. इस कपल की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.