IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. पटना में अपनी पोस्टिंग के दौरान लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा को VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.
People are also watching
2/8
काम्या मिश्रा फिलहाल दरभंगा ग्रामीण की SP हैं और उन्हें दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने जांच का जिम्मा सौंपा है.
3/8
दरभंगा में तैनाती से पहले काम्या मिश्रा पटना सचिवालय में DSP थीं. इस दौरान उन्होंने कई अहम केस क्रैक किये हैं.
4/8
अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख के कारण IPS काम्या मिश्रा को मीडिया ने 'लेडी सिंघम' तक का नाम दिया है.
5/8
ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा ने महज 22 साल की उम्र में साल 2019 में UPSC क्रैक कर ली थी.
6/8
UPSC में 172वीं रैंक लाने के बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुना गया.
7/8
DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले उन्हें पहले हिमाचल कैडर में नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बिहार कैडर में भेज दिया गया.
8/8
साल 2021 में, उन्होंने बिहार कैडर के IPS अधिकारी अवधेश सरोज से शादी की. अवधेश ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) बॉम्बे से स्नातक किया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.