भारत में क्यों बढ़ रहे तेल के दाम?
भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक देशों में शामिल है. देश अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो भी हलचल होती है, उसका सीधा असर भारत की जेब पर पड़ता है. अगर मिडिल ईस्ट में युद्ध, समुद्री रास्तों पर खतरा या तेल उत्पादक देशों की सप्लाई कम होती है, तो क्रूड ऑयल महंगा हो जाता है. यही वजह है कि भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं.