Iran Crisis Know How Many War Iran Fought Till 2026 8262467
सदियों युद्ध की जाल उलझा ईरान, अब तक कितनी जंग लड़ चुका? जानिए कितने में मिली जीत और कितने में हार
इस वक्त, ईरान राजनीतिक और सामाजिक अशांति से गुजर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं उसने इतिहास में कितने युद्ध लड़े, किनमें जीत मिली और किनमें हार झेलनी पड़ी. यहां पढ़ें पूरी जानकारी...
ईरान इस वक्त राजनीतिक और सामाजिक अशांति से गुजर रहा है. यहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, इंटरनेट बंदी और निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की अपीलों ने हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है.
People are also watching
2/10
मध्यकाल में सेल्जुक तुर्कों से पहली बड़ी हार
11वीं से 12वीं शताब्दी के बीच सेल्जुक तुर्कों के आक्रमण ने ईरान की राजनीतिक शक्ति को गहरा झटका दिया. हालांकि, सत्ता हाथ से चली गई लेकिन फारसी संस्कृति इतनी मजबूत रही कि बाद में वही तुर्की शासन पर हावी हो गई.
3/10
मंगोल आक्रमण ने ईरान को तबाह कर दिया
1219 से 1258 के बीच चंगेज खान और बाद में हलाकू खान के मंगोल हमलों ने निशापुर, मर्व और बगदाद जैसे शहरों को उजाड़ दिया. लाखों लोग मारे गए और ईरान पूरी तरह मंगोल इल्खानते शासन के अधीन चला गया.
4/10
तैमूर का आतंक और खोपड़ी के मीनार
14वीं सदी के अंत में तैमूर ने विभाजित ईरान पर हमला कर उसे जीत लिया और विद्रोहों को कुचलने के लिए खोपड़ी के मीनार बनवाए. जिससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया.
5/10
सफवी राजवंश और ऑटोमन से टकराव
16वीं सदी में सफवी राजवंश के उदय के साथ ईरान एकजुट हुआ और शिया इस्लाम को राज्य धर्म बनाया गया. जिसके बाद सुन्नी ऑटोमन साम्राज्य से दशकों तक खूनखराबे वाला संघर्ष चला.
6/10
शाह अब्बास के दौर में ईरान की वापसी
1603 से 1618 के बीच शाह अब्बास महान ने सेना का आधुनिकीकरण किया और तबरीज, जॉर्जिया, आर्मेनिया और बगदाद जैसे इलाकों पर फिर से कब्जा कर ईरान को बड़ी सैन्य सफलता दिलाई.
7/10
रूस और ब्रिटेन से 19वीं सदी की करारी हार
कजार शासन के दौरान ईरान रूस और ब्रिटेन जैसे यूरोपीय ताकतों से कमजोर पड़ गया और गुलिस्तान व तुर्कमेनचाय संधियों में काकेशस के बड़े इलाके गंवाने पड़े.
8/10
द्वितीय विश्व युद्ध में बिना लड़े हार
1941 में ब्रिटेन और सोवियत संघ ने रणनीतिक कारणों से ईरान पर कब्जा कर लिया, सेना जल्दी ढह गई और रजा शाह को गद्दी छोड़नी पड़ी.
9/10
इस्लामिक क्रांति और ईरान-इराक युद्ध
1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद 1980 में इराक ने हमला किया. लेकिन आठ साल चले युद्ध के बाद भी ईरान ने अपनी जमीन बचाए रखी, जिसे वह अपनी रणनीतिक जीत मानता है.
10/10
आधुनिक दौर में टकराव लेकिन खुले युद्ध से दूरी
2000 के बाद ईरान ने बड़े युद्धों से दूरी बनाए रखी. हालांकि, जून 2025 में इजरायल के साथ 12 दिन का मिसाइल टकराव हुआ. जिसका कोई साफ नतीजा नहीं निकला और दोनों देशों ने खुद को विजयी बताया. (Photos: google, freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.